March 5, 2026

फाग गाने लगे डीएसपी, गुलाल उड़ाते दिखे SSP, पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने जमकर खेली होली

holiiii

रायपुर। छत्तीसगढ़ में होली के दूसरे दिन पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं। होली के दिन कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालने वाले जवान गुरुवार को फाग के रंग में रंगे दिखाई दिए। होली के मौके पर शांति और सुरक्षा के लिए 3000 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की 48 घंटे तक ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार सुबह से ही जवान थानों और पुलिस लाइन में साथियों के साथ होली मना रहे हैं।

रायपुर में डीएसपी नरेश पटेल ने फाग गाया तो वहीं जवान डीजे की धुन पर रंग-गुलाल उड़ाते नजर आए। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के सभी जिलों की थानों में पुलिसकर्मी होली मना रहे हैं।

बिलासपुर में जमकर उड़ा गुलाल
बिलासपुर पुलिल लाइन थाने में पुलिसकर्मी एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली खेले। इस दौरान जवानों ने जमकर डांस भी किया। पुलिस के जवानों ने एक दूसरे पर जमकर रंग गुलाल उड़ाया और गले मिलकर होली की बधाई दी।

रायगढ़ में बांटी गई मिठाई
रायगढ़ के पुलिस लाइन में भी जमकर होली का जश्न मनाया गया है। रायगढ़ में जवान अपने साथियों को मिठाई खिलाकर और गले मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी। जिले में शांति पूर्व होली और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। क्राइम कंट्रोल करने के लिए पुलिसकर्मियों ने 48 घंटे की ड्यूटी की।

डीएसपी ने गाया फाग
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों ने जमकर होली। इस दौरान ढोल-नगाड़ों की थाप पर पुलिसकर्मी नाचते नजर आए। डीएसपी नरेश पटेल ने फाग गाया तो वहीं, पुलिसकर्मी डांस करते दिखे। इसके अलावा रायपुर क्राइम ब्रांच थाने में भी जमकर होली खेली गई। हर तरफ रंग-गुलाल उड़ाए गए। डीजे की धुन पर जवान थिरकते नजर आए।

दुर्ग में भी मनाई गई होली
पुलिस के जवानों ने दुर्ग जिले में भी जमकर होली मनाई। दुर्ग जिले के पुलिस कंट्रोल रूम में एसएसपी विजय अग्रवाल ने साथी पुलिसकर्मियों के साथ जमकर होली खेली।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!