October 20, 2026

बिलासपुर : अवकाश के बाद बैंक खुलते ही लगी ग्राहकों की भीड़

cg_bank

बिलासपुर। न्यायधानी में 2 दिनों के अवकाश के बाद आज सुबह शहर के सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों के ताले खुले। जिसके बाद ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। बिलासपुर जिले में 28 बैंकों के 70 शाखाएं हैं जिनमें सर्वाधिक भारतीय स्टेट बैंक की शाखाएं हैं। सरकंडा पंजाब नेशनल बैंक शाखा में पहुंचे ग्राहकों का कहना है कि जनधन खाते मैं पैसा जमा होने की जानकारी मिलने के बाद भी पहुंचे। दूसरी ओर शाखा प्रबंधकों द्वारा शाखा के भीतर केवल 6 ग्राहकों को ही प्रवेश दिया जा रहा है। गौरतलब है कि रविवार और महावीर जयंती की छुट्टी के चलते बैंक बंद था।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!