April 15, 2026

CG : सिंघीतराई वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

vedanta

सक्ति। छत्तीसगढ़ में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल को एक बड़ा हादसा हो गया। बॉयलर फटने से 10 मजदूरों की मौत हो गई। वहीं 30-40 मजदूर घायल हुए हैं। 12 मजदूरों की हालत गंभीर है।

अचानक फटा बॉयलर
जानकारी के अनुसार, प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से जोरदार धमाका हुआ। जिसके कारण पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं इस हादसे में लगभग 30 से 40 मजदूर घायल होने की बात कही जा रही है।

घटना पर मौजूद लोगों की मानें तो, यह घटना करीब दोपहर 2:00 बजे के आसपास हुई। इस दौरान प्लांट में काम जारी था। इसी दौरान अचानक बॉयलर में धमाके दार विस्फोट हो गया। इसकी आवाज इतनी तेज थी कि दूर दूर तक लोगों के कानों में गूंजी। मामले में आसपास काम कर रहे कर्मचारी भी इसकी चपेट में आ गए। तो कई लोग इसमें पूरी तरह झुलस गए।

12 मजदूर गंभीर
घटना के बाद प्लांट प्रबंधन हड़कंप मच गया। इधर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर ने 12 मजदूरों की हालत गंभीर बताई है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

सक्ति एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, राहत और बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है।

सक्ती जिले में पावर प्लांट में हादसे पर गहरा शोक जताया। उन्होंने लिखा कि अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

सीएम विष्णुदेव साय ने एक्स पर लिखा कि सिंघीतराई ‘वेदांता पावर प्लांट’ में बॉयलर फटने से हुई भीषण दुर्घटना की सूचना अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। घटना की गहन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जाएगी। इसमें जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!