CG : राजधानी के नाइट क्लब पार्टी में इन्फ्लुएंसर ने लड़कियों को परोसी शराब, वीडियो वायरल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में नाइट लाइफ एक बार फिर विवादों में हैं। दरअसल इन दिनों सीजी की राजधानी रायपुर के सेरीखेड़ी इलाके स्थित नाइट क्लब का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां चल रहे नाइट क्लब में रविवार संडे 5 अप्रैल की देर रात एक पार्टी चल रही थी। जिसमें आई एक इन्फ्लुएंसर अपने हाथों से लड़कियों को शराब परोसते दिख रही है। पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

पियानो क्लब का है वीडियो
जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है वह पियानो क्लब का बताया जा रहा है। यहां देर रात तक पार्टी चल रही थी। जो वायरल वीडियो में क्लब के अंदर तेज आवाज में म्यूजिक बजता सुनाई दे रहा है। इंफ्लूऐंसर के चारों ओर लड़के लड़कियों की भीड़ दिखाई दे रही है। यहां खुलेआम शराब परोसते लोग दिख रहे हैं। इस पार्टी में मुंबई से बुलाए गए कुछ कलाकार और इन्फ्लुएंसर भी खड़े हैं। जो पार्टी का हिस्सा बनकर लोगों को ड्रिंक्स सर्व करते दिखाई दे रहे हैं।
पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची
नाइट क्लब में जब लेट नाइट पार्टी की जानकारी पुलिस को मिली तो तेलीबांधा थाना की पेट्रोलिंग टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। हालांकि इस दौरान पुलिस ने क्लब प्रबंधन से पूछताछ कर आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। पर इस मामले में अब तक किसी भी तरह का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी
आपको बता दें इस नाइट क्लब का वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। रहवासियों का कहना है कि सेरीखेड़ी और आसपास के इलाकों में इस तरह की लेट नाइट पार्टियां कंटी न्यू चलती रहती हैं। उन्होंने इस मामले में पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
