‘बस्तर पंडुम’ समापन समारोह: गृह मंत्री अमित शाह बोले- आज का बस्तर संस्कृति व गौरव के उत्सव का केंद्र बन रहा
जगदलपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं।
उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मौजूद रहे।
‘बस्तर पण्डुम’ एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय आयोजन है, जिसके समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाती है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की संस्कृति और विकास को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस अवसर पर क्षेत्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता को दर्शाया। अधिकारियों की मौजूदगी ने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम का प्रबंधन सुचारू रूप से हो।
जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो बस्तर कभी नक्सल हिंसा का गढ़ माना जाता था, आज जनजातीय कला, संस्कृति और गौरव के उत्सव का केंद्र बन रहा है।
बस्तर पहुंचने पर अमित शाह का भव्य स्वागत आदिवासी परंपरा से किया गया. जगदलपुर के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में बस्तर पंडुम 2026 का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. बस्तर पंडुम छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग का जनजातीय महोत्सव है. साल 2025 में बस्तर की आदिवासी संस्कृति, परंपरा, लोक कला, पारंपरिक नृत्य और वेशभूषा को बढ़ावा देने बस्तर पंडुम का आयोजन शुरू किया गया.
साल 2025 में विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में 15,596 प्रतिभागियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. वहीं इस वर्ष यह आंकड़ा सातों जिलों में तीन गुना से भी अधिक बढ़कर 54,745 तक पहुंच गया है. प्रतिभागियों की संख्या में आया यह भारी उछाल साफ बताता है, कि बस्तर के लोग अपनी जड़ों, परंपराओं और लोक कलाओं को सहेजने के लिए कितने जागरूक और उत्साहित है.
