May 2, 2026

CG : नए साल के पहले दिन राजधानी में हत्या, घर में खून से लथपथ मिली महिला की लाश, बेटे पर शक

NEWS ALERT

रायपुर। नए साल के पहले दिन राजधानी में एक महिला की हत्या कर दी गई। मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र के इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 का है। हत्या का शव उसके बेटे पर जताया जा रहा है। घटना के बाद महिला का बेटा फरार है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पी. नीता राव उम्र (50) का शव सोमवार को उसके घर में खून से लथपथ मिला है। महिला अपने बेटे के साथ इंद्रप्रस्थ कालोनी फेस-2 में रहती थी। महिला के सिर में चोट के निशान हैं। वहीं महिला का पति टाटीबंध में दूसरे मकान में रहता है। मामले पर पुलिस मर्ग कायम पर जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!