October 22, 2026

बेमेतरा: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कर रहे रेडी-टू-ईट और सूखा राशन का वितरण

bmt

बेमेतरा।  छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर राज्य में कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के तहत फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आंगनबाड़ी केंद्रों में दर्ज हितग्राहियों को उनके घर पर ही पहुंचकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रेडी टू ईट और सूखा राशन वितरित कर रहे हैं.

बेमेतरा जिले में लाॅकडाउन के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ में सुधार लाने की दिशा में विशेष प्रयास किए जा रहे हैं. बेमेतरा जिले में संचालित 1079 आंगनबाड़ी केंद्रों के हितग्राहियों को घर-घर जाकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से रेडी टू ईट का वितरण (टी.एच.आर.) किया जा रहा है.

6 माह से 3 वर्ष तक के 38833 हितग्राही और 3 से 6 वर्ष के 32224 हितग्राही, गर्भवती माता 7138, शिशुवती माता 7890 और किशोरी बालिका 202 कुल 86287 हितग्राहियों को रेडी टू ईट में लाभांवित किया गया है.

इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर में रेडी टू ईट देने के साथ ही गृह भेंट के माध्यम से कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम और फैलाव से बचाव के लिए समझाइश भी दी जा रही है. जैसे घर पर ही रहना, भीड़ वाले स्थान पर ना जाना, मास्क का उपयोग करना, समय साबुन से बार-बार हाथ धोना और यदि कोरोना वायरस के लक्षण मिले तो सीधे चिकित्सक से परामर्श लेना. साथ ही स्वच्छता और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी जा रही है. 

जिले के कलेक्टर शिव अनंत तायल के नेतृत्व और जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत् प्रतिकात्मक रूप से 75 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लगभग 1255 हितग्राहियों को 6 माह से 3 वर्ष के मध्यम गंभीर कुपोषित बच्चे और एनिमिक शिशुवती माताओं को सुखा पोषण आहार (चावल, दाल, आलू, चना) बांटा जा रहा है. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!