October 17, 2026

अनियमित कर्मचारियों का विधानसभा घेराव 8 मार्च को : प्रेमप्रकाश गजेन्द्र

gajendra....
०० छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे विधानसभा का घेराव
रायपुर| छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 8 फ़रवरी 2022 को विधानसभा घेराव घेरने का निर्णय लिया है| रवि गडपाले प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री एवं श्री टी.एस. सिंहदेव एवं अन्य कांग्रेस वरिष्ठ जनप्रतिनिधि हमारे संघर्ष के दिनों में हमारे मंच में आये और उनकी सरकार बनाने पर हमें 10 दिवस में नियमित करने का वादा किया| वादे के अनुरूप हमारी मांगों को कांग्रेस के जन-घोषणा (वचन) पत्र “दूर दृष्टि, पक्का इरादा, कांग्रेस करेगी पूरा  वादा” के बिंदु क्रमांक 11 एवं 30 में  अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण करने, छटनी न करने तथा आउट सोर्सिंग बंद करने को स्थान दिया| चुनाव के दौरान अनियमित कर्मचारियों के नियमितीकरण को भी कांग्रेस ने प्रमुखता से उठाये थे| माननीय मुख्यमंत्री ने दिनांक 14.02.2019 को अनियमित कर्मचारियों के मंच से पुनः इस वर्ष किसानों के लिए, आगामी वर्ष कर्मचारियों के लिए बात कही| अद्यतन 3 वर्ष से अधिक समय व्यतीत होने के उपरांत भी सरकार द्वारा नियमितीकरण की कार्यवाही नहीं की जा रही है| इस सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ संयुक्त अनियमित कर्मचारी महासंघ ने माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव से मिलने भी अनेक बार अनुरोध पत्र प्रेषित किया गया परन्तु मिलने समय नहीं दिया गया|  
सूरज सिंह ठाकुर, श्री अजित नाविक, श्रीमती भगवती शर्मा, सुश्री गेमलता कोसरे, पदाधिकारियों ने बताया कि नियमितीकरण की कार्यवाही लंबित एवं अनियमित कर्मचारियों के संबंध में किसी प्रकार का नीति निर्देश जारी नही होना| कर्मचारियों का विगत 03-04 माह का वेतन अप्राप्त होना। निरन्तर विभागों द्वारा वित्त एवं आवश्यकता तथा अन्य कारणों का हवाला देते हुए सेवा से पृथक किया जाना, विगत तीन वर्षों से अनियमित (संविदा) कर्मचारियों का किसी भी प्रकार से वेतन वृद्धि नही किया जाना।  विधानसभा में अनियमित कर्मचारियों के प्रश्नों को आग्रहया कर पटल पर न रखते हुए नियमितीकरण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर कार्यवाही को विलम्ब किया जाना से अनियमित कर्मचारी आक्रोशित है| श्रीकांत लास्कर, श्री टीकमचंद कौशिक, तारकेश्वर साहू, टेकलाल पटले श्री धर्मेन्द्र वैष्णव ने कहा कि सरकार के इइस व्यव्हार से प्रदेश के लाखो अनियमित कर्मचारी/अधिकारी ठगा महसूस कर रहा है तथा अत्यधिक आक्रोशित है| हमारी मांगों पर सरकार का ध्यान मजबूती से आकृष्ट करने 08 फ़रवरी 2022 को विधानसभा घेराव करने का निर्णय महासंघ ने लिया है|

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!