October 24, 2026

कर्नाटक : विधान परिषद के डिप्टी स्पीकर का ट्रेन से कटा शव बरामद, आत्महत्या की आशंका

karnatk

बेंगलुरु।  जेडीएस एमएलसी और कर्नाटक परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मे गौड़ा ने चिकमंगलूरु जिले में सोमवार रात आत्महत्या कर ली. उनका शव कडूर तालुक में गुनसागर के पास रेलवे ट्रैक पर मिला. 


जानकारी की अनुसार धर्मे गौड़ा सोमवार शाम को कार में घर से अकेले निकल गए थे. जिसके कुछ देर बाद से पुलिस और स्थानीय लोग उनकी तलाश कर रहे थे, लेकिन मंगलवार सुबह गुनसागर के पास रेलवे ट्रैक पर उनकी डेडबॉडी मिली. मौत का सही कारण अभी तक ज्ञात नहीं है. उनके पास से सुसाइड नोट मिला है.


15 दिसंबर को विधान परिषद सत्र में हंगामा देखा गया जहां अन्य सदस्यों ने धर्मे गौड़ा को गालियां दी और चेयरमैन की सीट से नीचे उतार दिया. बता दें पार्टी के कुछ सहयोगियों द्वारा उन्हें भाजपा के साथ सहयोग करने का आरोप भी लगाया था. 

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!