August 1, 2026

यहां हुई BSF के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग, CRPF जवानों ने बढ़ाई सुरक्षा

gariyabad_16

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में गुरुवार दोपहर बीएसएफ के हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग होने से हड़कंप मच गया। जहां हेलीकॉप्टर की लैंडिंग हुई है, वह इलाका नक्सल प्रभावित है। जानकारी मिलते ही सीआरपीएफ जवानों ने हेलीकॉप्टर की घेराबंदी कर दी। वहीं प्रशासन की टीम सुरक्षा व्यवस्था में लगी है। बताया जा रहा है कि तकनीकी खराबी के चलते लैंडिंग कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक, BSF का हेलीकॉप्टर ओडिशा से रायपुर जा रहा था। इसी बीच CRPF के दर्री पारा कैंप के पास उसकी इमरजेंसी लैंडिंग हुई। पायलट का कहना है कि तकनीकी खराबी के चलते हेलीकॉप्टर की लैंडिंग की गई है। फिलहाल जवानों ने हेलीकॉप्टर को घेर लिया है। अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है कि हेलीकॉप्टर में कौन-कौन सवार था।

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!