August 27, 2026

छत्तीसगढ़ में कोरोना : संक्रमण से एक ही दिन में दो डाक्टरों की मौत

manoj

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक ही दिन में कोरोना से दो डाक्टरों की मौत हो गयी। कोटा में पदस्थ जहां एक वैटनरी डाक्टर की मौत हो गयी है, तो वहीं जिला अस्पताल में पदस्थ एक डाक्टर की भी इलाज के दौरान मौत हो गयी। वैटनरी डॉक्टर का नाम सत्यप्रकाश सिन्हा है, जो कोटा बिलासपुर में पदस्थ थे, वहीं डॉ मनोज जायसवाल जिला अस्पताल में पदस्थ थे।  

जानकारी के मुताबिक डॉ जायसवाल की पिछले दिनों कोरोनो रिपोर्ट पॉजिटिव आयी थी, जिसके बाद बिलासपुर के केयर एंड क्योर अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। अस्पताल में ही उनकी स्थिति गंभीर होती चली गयी, जिसके बाद डॉ जायसवाल को एम्स में भर्ती कराने की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच आज दोपहर उनकी मौत हो गयी।

वहीं डॉ सत्यप्रकाश सिन्हा को बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 5 दिनों से वो अस्पताल में भर्ती थी। इलाज के दौरान डॉ सिन्हा की तबीयत में किसी भी तरह का सुधार नहीं देखा गया। उनका संक्रमण लगातार बढता जा रहा था, इसी दौरान आज दोपहर बाद 2 बजे उनकी मौत हो गयी।  

मुख्य खबरे

error: Content is protected !!